युवाओं को उन्नत प्रौद्योगिकियों से सशक्त करें, किसानों को आत्मनिर्भर बनाएं: योगी आदित्यनाथ

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Jun, 2026 01:09 PM

empower the youth with advanced technologies says yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सभी संस्थान प्रमुखों और अध्यापकों को युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे उन्नत विषयों में कौशल से युक्त करने को कहा। गोरखपुर में आज शाम को महाराणा प्रताप...

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सभी संस्थान प्रमुखों और अध्यापकों को युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे उन्नत विषयों में कौशल से युक्त करने को कहा। गोरखपुर में आज शाम को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की आम बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा, ''समाज को वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करना होगा। स्वर्णिम भविष्य का निर्माण युवा और किसान समुदाय दोनों को सशक्त करके ही किया जा सकता है।'' 

मुख्यमंत्री ने कहा, ''सभी संस्थान प्रमुख और अध्यापक युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे उन्नत विषयों में कौशल से युक्त करें। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्रों के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में तेजी लाने की भी जरूरत है।'' महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि 'दिग्विजय नाथ एलटी ट्रेनिंग कॉलेज' को अब 'दिग्विजय नाथ कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन' के नाम से जाना जाएगा। गुणवत्तापरक विकास की दिशा में संस्थानों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा, ''संस्थान के प्रमुखों, अध्यापकों और कर्मचारियों को बदलते समय के मुताबिक खुद को निरंतर अपडेट करना होगा और टेक्नोलॉजी अपनानी होगी।'' 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को महाराणा प्रताप प्रौद्योगिकी संस्थान और उत्कृष्टता केंद्र के जरिए एआई, साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे विषयों में प्रशिक्षित किया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा, "महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थानों में अध्यापन और प्रशिक्षण कार्यक्रम, इस नीति के उद्देश्यों के अनुरूप होना चाहिए। शिक्षा रोजगार परक होनी आवश्यक है ताकि विद्यार्थियों को स्नातक होने के बाद अवसरों के लिए संघर्ष ना करना पड़े।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!