'2 महीने के अंदर CM योगी को निपटा देंगे', जेल से आते ही केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा?

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 May, 2024 05:24 PM

cm will dispose of yogi within 2 months why did kejriwal say this

जेल से बाहर आते ही  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि किसी को...

लखनऊ: जेल से बाहर आते ही  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि चुनाव के बीच मैं बाहर आ पाऊंगा, लेकिन बजरंगबली की कृपा से संभव हो पाया है। केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी एक खतरनाक मिशन पर हैं। वह विपक्ष के सभी नेताओं को जेल भेजना चाहते हैं और अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है। उस मिशन का नाम है 'वन नेशन वन लीडर'।

 

'अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है'
उन्होंने कहा कि देश के सारे नेताओं को मोदी जी खत्म करना चाहते हैं। जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे। अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे। जितने भी विपक्ष के नेता हैं जेल में होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं की राजनीति खत्म कर दी। अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। अगर इनकी सरकार आई तो अगले 2 महीने में यह लोग योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ये INDIA गठबंधन से पूछते हैं। कि प्रधानमंत्री कौन होगा? मैं BJP से पूछता हूं कि इनका प्रधानमंत्री कौन होगा? 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जाएंगे। मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं।

अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने नियम बनाया था कि जो भी 75 साल का होगा, उसे रिटायर कर दिया जाएगा। आडवाणी जी, जोशी जी, सुमित्रा महाजन, यशवंत सिन्हा को रिटायर किया गया। पीएम मोदी अगले साल 17 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं। पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि आपके पीएम कौन होंगे। केजरीवाल ने कहा कि इनकी (बीजेपी) सरकार बनी तो सीएम योगी को निपटाएंगे। अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। पीएम मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। ये मोदी की गारंटी कौन पूरी करेगा, क्या अमित शाह करेंगे? जो वोट देने जाए, सोचकर जाना, मोदी जी को नहीं अमित शाह को वोट देने जा रहे हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!