ISS से दिखा 2025 प्रयाग महाकुंभ का अद्भुत नजारा, अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट ने शेयर की तस्वीर

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Aug, 2026 06:36 PM

astronaut donald pettit shared a photo of the spectacular 2025 prayagraj mahakum

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर 2025 में आयोजित हुए महाकुंभ की यादें एक बार फिर ताजी हो गई है। दरसअल, NASA के अंतरिक्ष यात्री डोनल्ड पेटिट ने 2025 महा कुंभ मेले के दौरान रात में जगमगाते प्रयागराज की तस्वीर शेयर की है। डोनल्ड पेटिट की शेयर...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर 2025 में आयोजित हुए महाकुंभ की यादें एक बार फिर ताजी हो गई है। दरसअल, NASA के अंतरिक्ष यात्री डोनल्ड पेटिट ने 2025 महा कुंभ मेले के दौरान रात में जगमगाते प्रयागराज की तस्वीर शेयर की है। डोनल्ड पेटिट की शेयर की गई तस्वीर में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से इस विशाल धार्मिक आयोजन का शानदार नजारा दिख रहा है। इस तस्वीर ने लाखों लोगों को एक साथ कैप्चर किया। 

अंतरिक्ष यात्री डोनल्ड पेटिट ने एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए अपने अनुभव के बारे में बताते हुए लिखा, 'ISS से 2025 प्रयाग महा कुंभ मेले की मेरी सबसे अच्छी तस्वीर।
आगे लिखा, 'यह भारत में पवित्र नदियों के किनारे होने वाली 144 साल में एक बार होने वाली हिंदू तीर्थयात्रा है और दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है, जिसमें इस एक तस्वीर में लाखों लोग दिख रहे हैं! तस्वीरों में शहर और गंगा के आसपास का इलाका अंतरिक्ष के अंधेरे में जगमगाता हुआ दिख रहा है, जिससे ऑर्बिट से देखने पर इस आयोजन का विशाल आकार पता चलता है।

 

पेटिट ने पहले भी ISS से यही तस्वीरें शेयर की थीं और महाकुंभ मेले को दुनिया का सबसे बड़ा इंसानी जमावड़ा बताया था। उन्होंने कहा था, 'यह दुनिया का सबसे बड़ा इंसानी जमावड़ा है और यह अंतरिक्ष से बहुत चमकदार दिखता है। आप को बता दें कि 71 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री डोनल्ड पेटिट ने ये तस्वीरें तब ली थीं, जब वो NASA के 'एक्सपीडिशन 72' का हिस्सा थे। यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर वैज्ञानिक रिसर्च, टेक्नोलॉजी के प्रदर्शन और पृथ्वी के ऑब्जर्वेशन पर केंद्रित एक लंबा मिशन था।एक्सपीडिशन क्रू ने ऑर्बिट में मौजूद लैब में अपने काम के दौरान पृथ्वी की तस्वीरें भी लीं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!