अंकित बालियान हत्याकांड: सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन, यूपी पुलिस दावे की जांच में जुटी

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Aug, 2026 06:31 PM

ankit baliyan murder case social media post raises tension up police investiga

शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच में उस समय नया मोड़ आया, जब सोनीपत के रहने वाले और गोगी गिरोह से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह...

मुजफ्फरनगर: शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच में उस समय नया मोड़ आया, जब सोनीपत के रहने वाले और गोगी गिरोह से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस पोस्ट के बाद पुलिस हत्या से इसके संभावित जुड़ाव की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दावा सही है या नहीं। इस बीच, बालियान का बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। 

हरियाणा के सोनीपत स्थित भोलू शाहपुरी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया है कि बालियान की हत्या के लिए गोगी गिरोह जिम्मेदार है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बालियान के पिता सतवीर की शिकायत पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए कई टीम बनाई गई हैं, जिनमें से चार टीमों को हरियाणा भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर बालियान बुधवार शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर शामली के शहर कोतवाली इलाके में एक जिम से निकल रहे थे तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में चार लोग दो मोटरसाइकिल पर आते और गोली चलाने के बाद भागते हुए दिख रहे हैं। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और बालियान के परिजन तथा अन्य लोगों ने शामली में एक सड़क पर रास्ता जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम खुल सका।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!