अखिलेश ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी जनता

Edited By Ramkesh,Updated: 31 May, 2026 03:59 PM

akhilesh yadav attacked the government saying  the public will expose all the

समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर "अनैतिक तरीकों" से चुनाव जीतने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोग भविष्य के चुनावों में पार्टी की "राजनीतिक चालों" को नाकाम कर देंगे। यादव ने यह बात भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर "अनैतिक तरीकों" से चुनाव जीतने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोग भविष्य के चुनावों में पार्टी की "राजनीतिक चालों" को नाकाम कर देंगे। यादव ने यह बात भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के शनिवार के एक बयान के जवाब में कही। 
 
सपा का आरोप-  भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है
प्रकाश ने कहा था कि चुनाव केवल विकास के आधार पर नहीं जीते जाते, बल्कि 'तिकड़म' और रणनीति के माध्यम से भी जीते जाते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान का वीडियो 'एक्स' पर साझा करते हुए यादव ने पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, "भाजपा में जितना अधिक बेईमान व्यक्ति होता है, वह उतना ही ऊंचा पद पाता है।" उन्होंने कहा, "भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है, इस बात को स्वीकार करके भाजपा के विधायक ने भ्रष्ट भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है, साथ ही उसके ऊपर बुलडोज़र भी चलवा दिया है।

 2027 के चुनावों में बीजेपी को खारिज कर देंगी जनता 
सपा प्रमुख ने यह सवाल भी किया कि देखते हैं कि भाजपा इस विधायक के बयान पर कैसे प्रतिक्रिया देगी। उन्होंने कहा, "अब देखना होगा कि क्या इस भाजपा विधायक को पार्टी से निकाला जाएगा या अगले मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।" यादव ने दावा किया कि मतदाता भाजपा को 2027 के चुनावों में खारिज कर देंगे। यादव ने दावा किया "इस बार जनता भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी। भाजपा हारेगी और फिर कभी नहीं आएगी।

विधायक के बयान पर गरमाई सियायत 
गौरतलब है कि हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रकाश ने कहा था कि चुनाव विकास से नहीं, तिकड़म से जीते जाते हैं। टड़ियावां ब्लॉक में प्रधानों के कार्यकाल में छह माह की वृद्धि होने पर शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, ''चुनाव केवल विकास कार्यों के आधार पर नहीं जीते जाते। 

राजनीतिक तिकड़म और रणनीति भी अहम भूमिका निभाती है।'' प्रकाश ने प्रधानों से आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा, ''साम, दाम, दंड, भेद जो भी तिकड़म कर पाना कर लेना, लेकिन अगला चुनाव जीतना है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!