Agra News: पहले बनाती थी शारीरिक संबंध फिर मांगती थी पैसे, दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में 2 लड़कियां गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Nov, 2024 08:48 AM

agra news two girls arrested for implicating a man in a false rape case

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस ने एक लड़के के साथ यौन संबंध बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल कर उगाही करने की कोशिश और उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह...

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस ने एक लड़के के साथ यौन संबंध बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल कर उगाही करने की कोशिश और उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है जहां एक लड़की ने एक व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाए और फिर उससे कथित रूप से 15 लाख रुपए की मांग की तथा पैसा नहीं देने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा दिया।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नगर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सूरज कुमार राय ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ दिन पहले एत्माद्दौला थाने में एक लड़की पहुंची थी। उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि अजय तोमर नामक युवक ने उसे बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद पुलिस ने तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 2 लड़कियों को किया गिरफ्तार
राय के मुताबिक, इसके बाद तोमर के परिजन पुलिस से मिले और पुलिस को कुछ कॉल रिकार्डिंग देकर दावा किया कि उनके बेटे को फंसाया गया है तथा लड़की ने पहले 15 लाख रुपए मांगे थे और अब 5 लाख रुपए की मांग की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की तो 2 लड़कियों की सच्चाई सामने आ गई। राय ने बताया कि दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!