Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Oct, 2022 08:45 PM

ताजनगरी आगरा में बुधवार को 34 देशों की सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार कर फोटोशूट भी कराया। ये सभी सुंदरियां मिस सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड 2022 कॉन्टेस्ट की प्रतिभागी थीं। उनके साथ में भारतीय सुंदरी सोनिया मंसूर भी शामिल थीं।
आगराः ताजनगरी आगरा में बुधवार को 34 देशों की सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार कर फोटोशूट भी कराया। ये सभी सुंदरियां मिस सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड 2022 कॉन्टेस्ट की प्रतिभागी थीं। उनके साथ में भारतीय सुंदरी सोनिया मंसूर भी शामिल थीं। एक ओर ताजमहल का संगमरमरी हुस्न था तो दूसरी तरफ दुनिया के 34 देशों की सुंदरियां थीं। ताजमहल पहुंचे पर्यटकों को समझ ही नहीं आया कि ताजमहल को देखें या दुनियाभर से पहुंची कमसिन बालाओं को।
इनमें बेलारूस, भूटान, इस्टोनिया, रूस, फिनलैंड, फ्रांस, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, म्यांमार, नीदरलैंड, फिलीपीन्स, श्रीलंका, थाईलैंड, बांग्लादेश, भारत आदि देशों की प्रतिभागी सुंदरियों ने ताजमहल पर फोटोशूट कराया। प्रतिभागी दिल्ली में हुए राउंड के बाद आगरा पहुंची। कांन्टेस्ट का फाइनल राउंड पिंकसिटी जयपुर में होना है। इससे पहले प्रतिभागियों ने ताजमहल में फोटोशूट कराया।

ताजमहल एक संक्षिप्त परिचय
ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मकबरा है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। ताजमहल मुगल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसकी वास्तु शैली फारसी तुर्क,भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनोखा सम्मिलन है। सन् 1983 में, ताजमहल युनेस्को विस् धरोहर स्थल बना। इसके साथ ही इसे विश्व धरोहर के सर्वत्र प्रशंसा पाने वाली, अत्युत्तम मानवी कृतियों में से एक बताया गया। ताजमहल को भारत की इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया गया है। साधारणतया देखे गये संगमर्मर की सिल्लियों की बडी- बडी पर्तो से ढंक कर बनाई गई इमारतों की तरह न बनाकर इसका श्वेत गुम्मद एवं टाइल आकार में संगमरमर से ढंका है। केन्द्र में बना मकबरा अपनी वास्तु श्रेष्ठता में सौन्दर्य के संयोजन का परिचय देते हैं। ताजमहल इमारत समूह की संरचना की खास बात है, कि यह पूर्णतया सममितीय है। इसका निर्माण सन् 1648 के लगभग पूर्ण हुआ था।उस्ताद अहमद लाहोरी को प्रायः इसका प्रधान रूपांकनकर्ता माना जाता है।