वाराणसी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 12 लाेगाें की माैत
Edited By Ajay kumar,Updated: 15 May, 2018 07:51 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर जाने से 50 लाेगाें के दबे हाेने की आशंका जाहिर की जा रही है।
वाराणसी(केएन शुक्ला)- प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर जाने से 12 लाेगाें की माैत हाे गई जबकि 50 लाेगाें के दबे हाेने की आशंका जाहिर की जा रही है।

बता दें कि पुल के नीचे जिन लाेगाें के दबे हाेने की बात कही जा रही है वाे पुल के किनारे वाहन से आैर पैदल जा रहे थे। फिलहाल घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। -हादसा कैंट स्टेशन के सामने घटित हुआ है। जिसमें कई वाहन पुल के नीचे दब गए हैं।इस हादसे से घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा तफरी मची हुई है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्हाेंने प्रशासन काे राहत आैर बचाव कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।वहीं डीजीपी आेपी सिंह ने कहा है कि लाेगाें काे तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है।
वाराणसी के लिए रवाना हुए डिप्टी सीएम
हादसे की खबर सुनते ही डिप्टी सीएम केशव माैर्य वाराणसी के लिए रवाना हाे गए हैं। इसके साथ मंत्री नीलकंठ तिवारी के भी घटनास्थल पर पहुंचने की खबर है।
Related Story

दर्दनाक हादसा : पहले ही दिन नौकरी पर निकले युवक की मौत, सड़क पर चीख पुकार

बड़ा हादसा: नदी में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर, 3 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम के दर्शन के लिए गए जबलपुर के 5 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

दर्दनाक हादसा: अमरावती में वैन पलटने से कोहराम, 5 यात्रियों की मौके पर मौत, 7 घायल

दर्दनाक हादसा: शराब समझकर एसिड पीने से...3 महिलाओं समेत 4 की मौत

गुजरात में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार मिनीवैन, 5 यात्रियों की मौत, 6 घायल

बड़ा हादसा: इमारत की स्लैब गिरने से मची चीख-पुकार, 3 लोग घायल, 80 को सुरक्षित निकाला गया

दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 8 यात्री घायल

इश्क में तकरार और फिर जान देने की कोशिश! प्रेमिका से बहस के बाद युवक ने पुल से लगाई छलांग, 20 फीट...