mahakumb

शर्मनाक: UP में 80 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद महिला को निर्वस्त्र कर फरार हुआ आरोपी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Feb, 2025 08:34 AM

80 year old woman raped in up

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। यह मामला अमेठी कोतवाली के एक गांव.....

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। यह मामला अमेठी कोतवाली के एक गांव का है।

80 साल की महिला के साथ दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि बीती रात बुजुर्ग महिला के परिजन किसी रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। इस दौरान बुजुर्ग महिला अकेली घर पर सो रही थीं। तभी गांव का एक युवक उनके घर पहुंचा और उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बुजुर्ग महिला को निर्वस्त्र कर वहां से फरार हो गया।

बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर फरार हुआ आरोपी
जब परिजन शादी से लौटे और बुजुर्ग महिला ने उन्हें पूरी घटना बताई, तो वे सब हैरान रह गए। इसके तुरंत बाद, परिजन पुलिस थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। बुजुर्ग महिला की बहू ने बताया कि वे शादी में गए थे और उनके गांव के एक युवक ने उनकी सास के साथ यह घिनौना काम किया। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

जानिए, क्या कहना है सीओ मनोज मिश्रा का?
पुलिस के अनुसार, सीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि इस मामले की जानकारी उनके संज्ञान में आई है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!