पिता ने बड़ी बेटी के हाथ पीले करने के रखे थे 4 लाख, छोटी को भगा ले गया पड़ोसी युवक... जानें पूरा मामला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Aug, 2026 06:54 AM

4 lakh rupees saved for marriage and minor daughter missing in bijnor

नांगल थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता की रातों की नींद और गाढ़ी कमाई दोनों एक साथ उड़ गईं। आरोप है कि पड़ोस का ही रहने वाला समीर नाम का एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर....

Bijnor News: नांगल थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता की रातों की नींद और गाढ़ी कमाई दोनों एक साथ उड़ गईं। आरोप है कि पड़ोस का ही रहने वाला समीर नाम का एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इतना ही नहीं, जिस दिन बेटी गायब हुई, उसी दिन घर में बड़ी बहन की शादी के लिए संभालकर रखे गए करीब 4 लाख रुपए भी गायब मिले। सूचना मिलने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने नाबालिग लड़की को तो सकुशल बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी युवक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पीड़ित पिता के अनुसार, वह काफी समय से पाई-पाई जोड़कर अपनी बड़ी बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने किसी तरह करीब 4 लाख रुपए जुटाकर घर में रखे थे, जो उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी रकम थी। परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला समीर काफी समय से उनकी छोटी बेटी पर बुरी नजर रखे हुए था। घटना से कुछ दिन पहले उसने लड़की के पिता को सरेआम धमकी भी दी थी। पिता का दावा है कि समीर ने उनसे साफ कहा था कि या तो अपनी बेटी की शादी मुझसे कर दो, नहीं तो उसे गोली मार दूंगा। इस धमकी के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में जी रहा था।

ये भी पढ़ें:- 'जन्मदिन मनाने निकले थे, घर पहुंची ला/शें'... एक ही बाइक पर सवार 4 दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 2 सगे भाई भी शामिल

धमकी के कुछ ही दिनों बाद अचानक नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई। परिजनों ने जब घर में छानबीन की, तो उनके होश उड़ गए, शादी के लिए रखे 4 लाख रुपए भी तिजोरी से गायब थे। पीड़ित पिता ने तुरंत नांगल थाने पहुंचकर समीर के खिलाफ तहरीर दी और बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने व नकदी पार करने का गंभीर आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही नांगल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को सकुशल ढूंढ निकाला है।

हालांकि, आरोपी समीर अभी फरार चल रहा है। पुलिस अब लड़की के बयान दर्ज करा रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर 4 लाख रुपए की नकदी किसके पास है और लड़की किन परिस्थितियों में घर से निकली थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!