RJD ने अभय कुमार सिंह को नियुक्त किया झारखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष

Edited By Deepika Rajput,Updated: 10 Jun, 2019 05:21 PM

rjd appointed abhay kumar singh jharkhand s new state president

झारखंड में राजद के अंदर बड़ा फेरबदल हुआ है। राजद प्रधान महासचिव एसएम कमर आलम द्वारा राजद की सभी इकाइयों को भंग करने की चर्चा के एक दिन बाद ही पार्टी के अंदर एक बड़ा उलटफेर हुआ है। राजद के झारखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद से 5 दिनों पूर्व ही हटाए...

रांची: झारखंड में राजद के अंदर बड़ा फेरबदल हुआ है। राजद प्रधान महासचिव एसएम कमर आलम द्वारा राजद की सभी इकाइयों को भंग करने की चर्चा के एक दिन बाद ही पार्टी के अंदर एक बड़ा उलटफेर हुआ है। राजद के झारखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद से 5 दिनों पूर्व ही हटाए गए अभय कुमार सिंह को झारखंड राजद का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एसएम कमर आलम ने अभय को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में चले जाने के बाद गौतम सागर राणा को अस्थायी तौर पर प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा था। झारखंड में प्रदेश राजद अध्यक्ष और युवा राजद अध्यक्ष का विवाद जोरों पर चल रहा था। अस्थायी तौर पर प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए गौतम सागर राणा ने तो अभय कुमार सिंह पर यहां तक आरोप लगाया था कि उन्होंने पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में से उनकी तस्वीर को हटा दिया है। दोनों धड़ों के लोग अलग-अलग रिम्स में जाकर लालू प्रसाद से मिले भी थे। लोकसभा चुनाव के समय राजद के कई वरिष्ठ नेताओं के बीजेपी में चले जाने से पार्टी राज्य में पहले ही कमजोर हो चली थी।

वहीं 4 जून को राजद की अनुशासन समिति ने प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र शर्मा और युवा राजद के ही सुरेंद्र प्रसाद को पार्टी से 6 वर्षों के लिए दल की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। यह कार्रवाई युवा राजद के संबंधित पदधारियों पर दल विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए की गई थी। साथ ही प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने की बात भी कही गई थी। अनुशासन समिति के संयोजक गिरधारी गोप ने इस संबंध में पत्र जारी किया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!