झारखंड विस चुनाव 2019: आज चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी

Edited By prachi,Updated: 08 Dec, 2019 10:19 AM

rajnath singh and smriti irani today will reach jharkhand

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के तहत भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं करने के लिए आज झारखंड पहुंचेंगे। भाजपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। पार्टी द्वारा दी गई...

रांचीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के तहत भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं करने के लिए आज झारखंड पहुंचेंगे। भाजपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह रविवार को मधुपुर में, झरिया में तथा बिरनी बगोदर में जन सभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ के अलावा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राजधनवार में, पेटरवार में, बुढ़मू में और टाटीसिलवे में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

वहीं इसके बाद नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दौरे पर आएंगे और वह बोकारो तथा बरही में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान होना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!