झारखंड: घाटशिला के BJP विधायक लक्ष्मण टुडू सड़क दुर्घटना में हुए घायल

Edited By Jagdev Singh,Updated: 10 Sep, 2019 04:37 PM

jharkhand bjp mla laxman tudu of ghatshila injured in road accident

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला के बीजेपी विधायक लक्ष्मण टुडू सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक को ज्यादा चोट नहीं लगी है। लक्ष्मण टुडू जमशेदपुर से रांची आ रहे थे, इसी दौरान रामपुर...

रांची: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला के बीजेपी विधायक लक्ष्मण टुडू सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक को ज्यादा चोट नहीं लगी है। लक्ष्मण टुडू जमशेदपुर से रांची आ रहे थे, इसी दौरान रामपुर के पास उनकी स्कॉर्पियो एक बाइक से टकरा गई। वहीं इस दुर्घटना में विधायक घायल हो गए। इसमें बाइक सवार भी जख्मी हो गया। रांची सांसद संजय सेठ ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर विधायक का हालचाल जाना।

विधायक लक्ष्मण टुडू चुनाव प्रभारी ओम माथुर की बैठक में भाग लेने के लिए रांची आ रहे थे। इसी दौरान नामकुम के पास सड़क दुर्घटना में वो घायल हो गए। एनएच पर रामपुर हाट के पास एक मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में विधायक की गाड़ी ने संतुलन खो दिया और हादसे का शिकार हो गई।

घायल विधायक को मेडिका अस्पताल में सीटी स्कैन सहित कई जांच की गई है। उन्हें 24 घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। घायल विधायक को देखने के लिए रांची के सांसद डॉ. दिलीप नायक ने विधायक का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि उनके चेहरे पर चोटें आई हैं, पर अभी तक की सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल है। स्पाइन के सीटी स्कैन की रिपोर्ट आनी बाकी है। विधायक जी को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!