ADR की रिपोर्ट में खुलासा- झारखंड के 34 नए विधायकों पर हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज

Edited By Nitika,Updated: 25 Dec, 2019 10:56 AM

cases like murder on 34 new mla of jharkhand

झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए 81 विधायकों में 34 (42 प्रतिशत) ऐसे हैं जिनके खिलाफ बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

रांचीः झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए 81 विधायकों में 34 (42 प्रतिशत) ऐसे हैं जिनके खिलाफ बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

चुनावों का विश्लेषण करने वाली प्रमुख संस्था एडीआर (एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स) ने गत दिवस संपन्न झारखंड विधानसभा चुनाव में विजयी उम्मीदवारों के स्वयं घोषित शपथपत्रों की समीक्षा की है। एडीआर की तरफ से मंगलवार को जारी इस विशलेषण में कहा गया है 81 में आधे से अधिक 44 नव निर्वाचित विधायकों शपथ पत्र में आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।

वहीं पिछली विधानसभा में 55 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले थे। एसोसिएशन के अनुसार 34 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने अपने शपथपत्र में बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि जैसे संगीन मामले होने की बात स्वीकार की है। इस बार विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। नए विधायकों में 2 तिहाई से अधिक 69 प्रतिशत अर्थात 56 ऐसे हैं जो करोड़पति हैं जबकि पिछली विधानसभा में 41 विधायक करोड़पति थे। नई विधानसभा के विधायकों की औसत परिसंपत्ति पिछली बार के मुकाबले दोगुने से अधिक 3.87 करोड़ रुपए है।

बता दें कि यह पिछली बार के 1.84 करोड़ रुपए थी। इस बार विधानसभा में महिलाओं की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है। कुल 81 विधायकों में 10 अर्थात 12 प्रतिशत महिला विधायक है। पिछली बार 8 महिला विधायक थीं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!