हरियाणा में फिर नायब सिंह सैनी की सरकार, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा- पीएम के नेतृत्व में 'विकसित भारत' की संकल्पना होगी साकार

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Oct, 2024 02:29 PM

nayab singh saini s government again in haryana

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के सीएम पद की शपथ लिये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नायब सिंह सैनी जी को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री पद...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के सीएम पद की शपथ लिये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नायब सिंह सैनी जी को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!  उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा आपके यशस्वी नेतृत्व में 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना साकार होगी।

PunjabKesari

आप को बता दें कि हरियाणा में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी गुरुवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। भाजपा विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने इसका समर्थन किया। नेता नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को पंचकूला में आयोजित एक समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए।

PunjabKesari

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार और राव नरबीर सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज का दिन चुना जाना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन वाल्मीकि जयंती है। ऋषि वाल्मीकि हिंदू महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और दलितों के बीच विशेष रूप से पूजनीय हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। इस अवसर पर राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी मौजूद रहे। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!