रेल मंत्री की बड़ी घोषणा- आरपीएफ की महिलाओं को मिलेगा 50 फीसद आरक्षण

Edited By prachi,Updated: 12 Aug, 2018 04:40 PM

railway minister piyush goyal reached patna

रविवार को पटना पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देने की बड़ी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने आर ब्लॉक-दीघा रेल-लाइन की जमीन बिहार सरकार को हस्तांतरित की।

पटनाः रविवार को पटना पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देने की बड़ी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने आर ब्लॉक-दीघा रेल-लाइन की जमीन बिहार सरकार को हस्तांतरित की। 

पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम के दौरान पीयूष गोयल ने रेलवे सुरक्षा बल की महिला टुकड़ी 'तेजस्विनी' का अभिनंदन किया। साथ ही बिहार में रेलवे की उपलब्धियों पर 'बिहार बुकलेट' भी जारी की गई। इसके अतिरिक्त रेल मंत्री ने कई रेल परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। 

इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि पटना घाट से पटना साहिब की जमीन भी रेलवे जल्द ही बिहार सरकार को सौंप देगी। उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बिहार के हो रहे विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को बधाई दी।

इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय सहित राज्‍य के कई मंत्री व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!