न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप साही बने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

Edited By prachi,Updated: 17 Nov, 2018 02:02 PM

justice ap sahi became chief justice of patna high court

न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप साही ने शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन के दरबार हॉल में एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति साही को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।...

पटनाः न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप साही ने शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन के दरबार हॉल में एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति साही को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राज्य मंत्रिपरिषद के कई मंत्री, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, लोकायुक्त, महाधिवक्ता, जन-प्रतिनिधि, राज्य के विभिन्न आयोगों, समितियों, निकायों एवं संगठनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा राज्य सरकार के विभिन्न वरीय पदाधिकारी तथा कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति साही से पूर्व पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे एमआरशाह को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति साही ने वर्ष 1985 में विधि स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सिविल और संवैधानिक मामलों की वकालत शुरू की थी। वह 24 सितंबर 2004 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अपर न्यायाधीश और 18 अगस्त 2005 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किये गये थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!