चिराग ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, 'मेरा बिहार मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम को लेकर किया ये आग्रह

Edited By Ramanjot,Updated: 21 Apr, 2020 04:48 PM

chirag wrote letter to the union minister

लॉकडाउन के बीच बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ''मेरा बिहार, मेरा विद्यालय’ शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। इसी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखा है।

पटनाः लॉकडाउन के बीच बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए 'मेरा बिहार, मेरा विद्यालय’ शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। इसी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखा है।
PunjabKesari
चिराग पासवान ने पत्र के जरिए 'मेरा बिहार, मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम को राज्य के 21 टेरेस्टेरियल ट्रांसमीटर पर प्रसारित करवाने का आग्रह किया है। ताकि सभी बच्चे घर पर रहते अपनी पढ़ाई कर सकें। पासवान ने अपने पत्र में लिखा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए डी.टी.एच चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शैक्षिक कार्यक्रम को डी.टी.एच के साथ-साथ बिहार के 21 टेरेस्टेरियल ट्रांसमीटर पर भी तत्काल प्रसारित किया जाए।
PunjabKesari
लोजपा अध्यक्ष ने आगे लिखा कि ये कार्यक्रम केवल डी.टी.एच प्रसारित होने से प्रदेश के बच्चों का बड़ा तबका इससे वंचित रह जाएगा। इसके चलते बिहार सरकार के इस प्रयास का समुचित लाभ, समाज के निचले पायदान पर खड़े नौनिहाल तक नहीं पहुंच सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!