DM का आदेश- कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देहरादून में सप्ताहांत लागू रहेगा लॉकडाउन

Edited By Nitika,Updated: 26 Nov, 2020 11:30 AM

lockdown orders on weekends in dehradun

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देहरादून जिले में इस हफ्ते से हर रविवार लॉकडाउन लागू रहेगा।

देहरादूनः कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देहरादून जिले में इस हफ्ते से हर रविवार लॉकडाउन लागू रहेगा।

देहरादून के जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किया। अपने आदेश में उन्होंने जिले में रविवार को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन करने तथा व्यस्त बाजारों में सेनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। देहरादून जिले में पहले भी सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू था लेकिन त्योहारी सीजन में इसे अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया था। वहीं आदेश के मुताबिक दवाई, फल, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप और रसोई गैस एजेंसियों आदि जरूरी दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें जिले में रविवार को बंद रहेंगी।

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या पिछले कुछ सप्ताह से बढ़ रही है। इनमें सबसे अधिक मामले देहरादून जिले में ही सामने आ रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!