CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के ट्वीट में छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By prachi,Updated: 25 Jan, 2020 11:02 AM

case filed against molestor in tweet of cm trivendra singh rawat

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ट्वीट में कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ट्वीट में कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रावत ने गुरूवार सुबह आठ बजकर 41 मिनट पर अपने व्यक्तिगत ट्विटर एकाउंट से नेताजी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में किसी अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर सरकार के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

सूचना के अनुसार, इस पोस्ट को संपादित कर वायरल करके मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने और जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। रावत ने इस संबंध में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरूण मोहन जोशी को जांच कर दोषियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!