बाबा रामदेव की दवा को मिली मंजूरी, इम्युनिटी बूस्टर के रूप में बिक सकेगी दवा

Edited By Nitika,Updated: 30 Jun, 2020 03:33 PM

baba ramdev got approval to sell medicine

कोरोनिल दवाई को लेकर चारों तरफ घिरे योगगुरु बाबा रामदेव को बडी़ राहत मिली है। उन्हें अपनी दवा बेचने के लिए मंजूरी मिल गई है। उनकी 3 दवा इम्युनिटी बूस्टर के रूप में बिक सकेंगी।

देहरादूनः कोरोनिल दवाई को लेकर चारों तरफ घिरे योगगुरु बाबा रामदेव को बडी़ राहत मिली है। उन्हें अपनी दवा बेचने के लिए मंजूरी मिल गई है। उनकी 3 दवा इम्युनिटी बूस्टर के रूप में बिक सकेंगी।

बाबा रामदेव को 3 दवा बनाने का लाइसेंस मिल गया है। साथ ही अब नियमों के साथ क्लिनिकल टेस्ट को भी मंजूरी मिल गई है। वहीं आयुष मंत्रालय ने कहा कि बाबा रामदेव अपनी इस दवाई को कोरोना के दावे और लेबल के साथ नहीं बेच सकेंगे।

बता दें कि इससे पहले पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कोरोना दवाई बनाने के दावे को नकारा था। साथ ही बयान देते हुए कहा था कि हमने कभी यह दावा नहीं किया कि हमने कोरोना की दवाई बनाई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!