दशहरे के दिन हुई घोषणा- भैया दूज के दिन इस शुभ मुहूर्त पर बंद होंगे बाबा केदार के धाम

Edited By Nitika,Updated: 08 Oct, 2019 12:29 PM

baba kedar shrines will be closedon bhaiyuduj

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे। इसके साथ ही द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। वहीं तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 6...

चमोलीः ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे। इसके साथ ही द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। वहीं तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 6 नवंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे।

जानकारी के अनुसार, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा आयोजित समारोह में धर्माचार्यों की उपस्थिति में आयोजित समारोह में तिथि का ऐलान किया गया। इसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। इसके बाद 30 अक्टूबर को गुप्तकाशी और 31 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।
PunjabKesari
वहीं इसी तरह द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए 21 नवंबर को बंद होंगे। इसी दिन डोली प्रथम पड़ाव गौंडार पहुंचेगी। इसके बाद 22 नवंबर को राकेश्वरी मंदिर रांसी और 23 नवंबर को गिरिया प्रवास पहुंचेगी। 24 नवंबर को डोली शीतकाल गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। 24 नवंबर को ऊखीमठ में भव्य मद्महेश्वर मेला आयोजित होगा।

बता दें कि तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 6 नवंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर बंद हो जाएंगे। इसी दिन उत्सव डोली चोपता पहुंचेगी और 8 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंचेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!