उत्तरकाशी में बादल फटने की घटनाओं में मरने वालों की संख्या हुई 8, अन्य 7 लापता

Edited By Nitika,Updated: 19 Aug, 2019 11:08 AM

8 people died due to cloudburst in uttarkashi

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के आराकोट और आसपास के क्षेत्र में रविवार को बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है जबकि 7 अन्य अभी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य सोमवार सुबह शुरू हो गया।

देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के आराकोट और आसपास के क्षेत्र में रविवार को बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है जबकि 7 अन्य अभी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य सोमवार सुबह शुरू हो गया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, राज्य के आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बादल फटने से मची तबाही का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रभावित क्षेत्र से 8 शव बरामद हो चुके हैं। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में आराकोट, माकुडी, मोल्डा, सनेल, टिकोची और द्विचाणु में कई मकान ढह गए थे।
PunjabKesari
वहीं नेगी ने बताया कि अभी तक 7 व्यक्ति लापता हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान अभी बचाव और राहत पहुंचाने पर है और बाद में ही हम इस बात का आंकलन कर पाएंगे कि इन घटनाओं में कितना नुकसान हुआ। इसके साथ ही सोमवार सुबह मौसम साफ होने पर राहत और बचाव कार्य भी शुरू हो गया।

बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर आपदा प्रबंधन सचिव और एसडीआरएफ के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल सुबह बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर से आराकोट पहुंच गए।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!