विपक्ष पर बरसे योगी बोले- भारत के अंदर तालिबानी शासन लागू नहीं होने देगी भाजपा

Edited By Ramkesh,Updated: 29 May, 2024 04:00 PM

yogi lashed out at the opposition and said bjp will not allow talibani rule

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां भाजपा सरकार  की खूबियां गिनाई तो वहीं इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना भी साधा।...

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां भाजपा सरकार  की खूबियां गिनाई तो वहीं इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा ‘‘ सपा-बसपा और कांग्रेस राम मंदिर के मार्ग में बाधा बनती थी पर जैसे ही कमल को जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुझे अवसर मिला तो एक झटके में सारी बाधाएं दूर हुईं और अयोध्या में राम मंदिर बन गया। अब भावी पीढ़ी से कह सकेंगे कि राम मंदिर का निर्माण हमने अपनी आंखों से देखा है। कमल को वोट देने वाले ताल ठोककर कहें कि राम मंदिर का निर्माण हमने किया है। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है, लेकिन मोदी-योगी की ताकत आप हैं। जब आप कमल के फूल पर सांसद-विधायक चुनते हैं तो यही हमारी ताकत बनते हैं और उसी के बल पर विकास आता है।

अबकी बार-400 पार का नारा सुन सपा को चक्कर आ रहा है
उन्होंने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार-400 पार का नारा सुन सपा को चक्कर आ रहा है, क्योंकि वह कभी 400 सीटों पर चुनाव लड़ ही नहीं सकती। सपा केवल 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही। इसमें से पांच पर सैफई खानदान लड़ रहा है।  भीषण गर्मी में अपार जनसैलाब देख गदगद योगी ने कहा कि बांसगांव में अभी एक घंटा और रहने की इच्छा थी, लेकिन आज पांच कार्यक्रम करने हैं। इतनी भीषण गर्मी में आपका उत्साह हमें आनंदित करता है। भीड़ के कारण पंडाल छोटा पड़ गया। लग रहा है कि जैसे त्योहार है। दुनिया वालों देखो, यही लोकतंत्र का पर्व है। लोकतंत्र कैसा होता है, बासगांव में इसका नजारा दिख रहा है। यह जनसैलाब देख सूर्यदेव भी कृपा बरसाकर छाया करने लगे हैं।

 अब पूरे यूपी में कोई दंगा नहीं करता
सीएम ने कहा कि सात वर्ष में पूरे यूपी में कोई दंगा नहीं करता। आज कोई गोकशी, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा पाएगा। ऐसा करने की सोचने वाला खामियाजा भी भुगतेगा। बेटी-व्यापारी की सुरक्षा की कीमत अब जेल नहीं, जहन्नुम है। '' मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान हुए तो सुरक्षा में खतरा पैदा करने वालों की राम नाम सत्य की भी यात्रा निकली। अब कोई सुरक्षा में सेंध नहीं लगा पाएगा। अब पर्व-त्योहार सकुशल संपन्न हो रहे हैं। हर जनपद में मेडिकल कॉलेज का भी सपना था पर यह सपना अब अपना है।

 ये लोग SC/ ST का आरक्षण को मुसलमानों को बांट देंगे
 उन्होंने कहा कि एक तरफ विकास के लिए समर्पित भाजपा है तो कांग्रेस-सपा गठबंधन बांटो और राज करो की नीति पर काम कर रहे। पहले देश, फिर भाषा-क्षेत्र और अब जाति के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। यह लोग पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण को मुसलमानों को बांट देंगे। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने कहा कि धर्म कभी आरक्षण का आधार नहीं हो सकता।

इंडिया गठबंधन देश में पर्सनल लॉ लागू करना चाहती है 
कांग्रेस-सपा वाले मुस्लिम आरक्षण की वकालत कर देश के विभाजन का आधार तैयार कर रहे हैं। यह पर्सनल लॉ लागू करना चाहते हैं। भाजपा भारत के अंदर तालिबानी शासन लागू नहीं होने देगी। भारत संविधान से चलेगा, शरियत कानून से नहीं। कांग्रेस का घोषणा पत्र कहता है कि सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों को खानपान की स्वतंत्रता देंगे। मुसलमान गौ हत्या करके गोमांस खाना चाहते हैं, लेकिन हिंदू यह बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कमलेश पासवान को ज्यादा से वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!