Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Feb, 2021 01:53 PM

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का आखिरी बजट और पहला पेपर लेस बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री ने अपनी शुरुआत कोरोना महामारी से शुरू की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का आखिरी बजट और पहला पेपर लेस बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री ने अपनी शुरुआत कोरोना महामारी से शुरू की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में प्रदेश ने महामारी पर काबू पाया। वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने 40 लाख प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया। इतना ही नहीं कोटा में फंसे 12 हजार छात्रों को वापस लेकर आए। प्रयागराज से भी प्रतियोगी छात्रों को उनके घर तक पहुंचाया गया।
जानकारी मुताबिक योगी सरकार ने प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इस बार का कुल बजट 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ का है। 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। करीब 38 हजार करोड़ का इस साल ज्यादा है बजट। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़ का बजट था। 2018-19 में 4.28 लाख करोड़ का बजट था और 2019-20 में 4.79 लाख करोड़ का बजट था।
जानिए, 2021-2022 बजट की 10 बड़ी बातें:-
1. ये बजट प्रदेश के समग्र और समावेशी विकास को समर्पित है
2. यूपी को स्वस्थ्य, स्वच्छ, समृद्ध प्रदेश बनाने की कोशिश
3. महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार लक्ष्य है
4. किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है सरकार
5. कानून व्यवस्था को सुधारा जा रहा है
6. भू- माफियाओं और खनन माफियाओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है
7. लखनऊ में यूपी पुलिस और फॉरेंसिक साइंसइंस्टीट्यूट की स्थापना की
8. एक हजार करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति कब्जा मुक्त की
9. अपराधियों से यूपी सरकार सख्ती से निपट रही
10. किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य