Edited By Ruby,Updated: 10 Mar, 2019 03:03 PM
लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “सपा बसपा का मतलब लूट-खसोट और भ्रष्टाचार है। लूट-खसोट और भ्रष्टाचार के इन नमूनों को सचमुच किसी ..
लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “सपा बसपा का मतलब लूट-खसोट और भ्रष्टाचार है। लूट-खसोट और भ्रष्टाचार के इन नमूनों को सचमुच किसी म्यूजियम में रखना चाहिए। इसके साथ ही योगी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जिनमें अमेठी और आजमगढ़ भी शामिल हैं।”
इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “दुनिया कहती है कि भगवान श्रीराम जी का जन्म अयोध्या में हुआ है। उसका सम्मान मिलना चाहिए। लगातार 1986 से 1989 से बीच मध्यस्थता का प्रयास हुआ। अगर मध्यस्थता से उसका समाधान हो जाता तो सबसे पहले मैं उसका स्वागत करता। जहां रामलला जी विराजमान हैं, वहीं प्रभु श्रीराम जी का मंदिर है।”
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की कुल 80 संसदीय सीटों में से बसपा 38 और उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन ने तीन सीटें अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दी हैं और रायबरेली और अमेठी सीटों पर प्रत्याशी ना उतारने का ऐलान किया है। बसपा और सपा ने 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की थी।