विपक्ष पर बरसे Yogi Adityanath, कहा- "कांग्रेस का नाम ही समस्या है"

Edited By Ramkesh,Updated: 07 Nov, 2023 03:49 PM

yogi adityanath lashed out at the opposition said  the name

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। सत्ताधारी बीजेपी हो या फिर कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियां प्रत्याशियों के जिताने के अपने एड़ी चोटी एक कर रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार...

यूपी डेक्स: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। सत्ताधारी बीजेपी हो या फिर कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियां प्रत्याशियों के जिताने के अपने एड़ी चोटी एक कर रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे है।  शाजापुर के शुजालपुर में आयोजित जनसभा को योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा- "कांग्रेस का नाम ही समस्या है" कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद की समस्या दी। भ्रष्टाचार के कारण देश की छवि को धूमिल किया। जब आने वाली पीढ़ी कांग्रेस का इतिहास पढ़ेगी तो तब कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर वे कांग्रेस को छूने के लिए भी नहीं तैयार होगी।

कांग्रेस ने हमारे इतिहास को पग-पग पर कलंकित करने का काम किया है। कांग्रेस के समय इतिहास में हमें पढ़ाया जाता था कि अकबर महान हैं, यानी ये महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना भेदभाव के गरीबों सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है। राम मंदिर अयोध्या में बन रहा है, हमारे लिए राम मंदिर गौरव का विषय है, जबकि वो 'सांप्रदायिकता' का प्रतीक मानते है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है, उसे बीमारू राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। भाजपा सरकार ही देश का उत्थान कर सकती है, आज पीएम मोदी के नेतुत्व में देश विश्व गुरु बनने की राह पर खड़ा है। कांग्रेस का इतिहास नेहरू से प्रारंभ होता है इसलिए उन्होंने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को भी नकार दिया था। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी और 500 साल पूरा गौरव हिन्दू को वापस लाकर भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!