'फिल्म सिटी' स्थापित होने पर उत्तर प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को मंच मिलेगा : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Apr, 2026 01:54 PM

cm yogi statement on film city

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार 'फिल्म सिटी' स्थापित हो जाने पर युवा प्रतिभाओं को अपने ही प्रदेश में मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, '2017 से पहले किसने कल्पना की थी कि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापित होगी।...

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार 'फिल्म सिटी' स्थापित हो जाने पर युवा प्रतिभाओं को अपने ही प्रदेश में मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ''2017 से पहले किसने कल्पना की थी कि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापित होगी। बोनी कपूर कल मेरे पास आए और फिल्म सिटी की आधारशिला रखने के लिए 24 अप्रैल का समय मांगा।'' 

यहां रविवार को भाजपा की नगर इकाई द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी होती तो रवि किशन को मुंबई नहीं जाना पड़ता, आखिरकार वह एक कलाकार थे और एक कलाकार को उचित सम्मान मिलना चाहिए। 

पांडेयहाता में एक अन्य कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिस दिन गोरखपुर में 'हेरिटेज कॉरिडोर' पूरा हो जाएगा, यह इस क्षेत्र में सबसे खूबसूरत मार्ग होगा और फिल्म की शूटिंग यहीं इसी कॉरिडोर में होगी।" 

यह भी पढ़ें : BJP के 47वें स्थापना दिवस पर CM Yogi का खास संदेश, यूपी चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से कही बड़ी बात, पदाधिकारियों संग ली सेल्फी 

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में हिंदू सेवाश्रम भवन में पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी का ध्वज फहराते हुए कहा कि भाजपा की विकास यात्रा की कहानी 'सत्ता नहीं, बल्कि विचारधारा' में निहित है। समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए पदाधिकारियों के साथ सेल्फी के लिए उपस्थित हुए ... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!