यमुना एक्सप्रेस वे बड़ा हादसा: कार सवार तीन युवकों की मौत,  दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Oct, 2024 08:09 PM

yamuna expressway major accident three youths died

जिले में सोमवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार के अन्य वाहन से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे राया...

मथुरा: जिले में सोमवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार के अन्य वाहन से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे राया क्षेत्र की है जब जब कार वाराणसी से दिल्ली जा रही थी। बिसेन ने बताया कि संदेह है कि संभवत: कार चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण यह टक्कर हुई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी पंकज वर्मा, बिहार के दरभंगा जिले के निवासी भावेश यादव और बिहार के सारण जिले के निवासी रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-  सड़क हादसे में 3 बाइक सवार की दर्दनाक मौत, दोनों बाइकों के उड़े परखच्चे

रायबरेली: यूपी के रायबरेली जिले एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां लालगंज के बहाई चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे की दर्दनाक तस्वीरें देखकर सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। सड़क हादसा इतना भीषण था बिजली का पोल टूट गया। वहीं बाईकों के परखच्चे उड़ गए। दोनों बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि तीनों युवक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!