'यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं...' अखिलेश ने उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा, योगी सरकार पर जमकर बरसे

Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Oct, 2024 03:30 PM

women are not safe in up

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला है। उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है...

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला है। उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा के मामले में ये सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है।

'महिलाओं की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह असफल'
अखिलेश यादव ने प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के बारे में बात करते हुए कहा कि ''यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा के मामले में ये सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। प्रदेश में आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबरें आती हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं करती है। उन्होंने बहराइच में हुई हिंसा को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को सुरक्षा देने में असफल साबित हुई है।

'भाजपा अपने ही लोगों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रही'
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक द्वारा अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेताओं पर दंगे तथा अन्य गम्भीर आरोपों में मुकदमा दर्ज करवाये जाने पर तंज करते हुए मंगलवार को कहा कि सच तो यह है कि भाजपा अपने ही लोगों के खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने कहा ‘‘सच तो ये है कि भाजपा अपने ही लोगों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रही है। भाजपा भाजपाइयों से दंगे कराकर उन्हें ही फँसा रही है। तभी तो भाजपा का विधायक, भाजपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा रहा है।''
 

 

भाजपा राज दरअसल ‘अपराध राज’ हैः अखिलेश  
इससे पहले अखिलेश यादव ने कानपुर जिले में करवाचौथ मनाने घर आ रही  महिला हेड कांस्टेबल से रेप की घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने कहा कि ''उप्र में अपराध का ऐसा समाचार जब सब जगह छपता है तो उप्र में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दिखावटी दावे का वीभत्स चेहरा सामने आ जाता है। भाजपा राज दरअसल ‘अपराध राज’ है।''
 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!