आज सीतापुर पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कार्यकर्ताओं को सिखायेंगे चुनाव प्रबंधन के गुर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Nov, 2021 12:30 PM

will reach sitapur today defense minister rajnath singh

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के गुर सिखाने के लिये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को सीतापुर में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के गुर सिखाने के लिये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को सीतापुर में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह अवध क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये दिल्ली से दोपहर डेढ़ बजे सीतापुर पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को क्षेत्रीय आधार पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इस क्रम में सिंह को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। अवध क्षेत्र में सीतापुर से बूथ सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। सिंह के कार्यक्रम के मुताबिक वह दोपहर बाद सीतापुर स्थित ग्रास फार्म मैदान पहुंचेंगे। वह लगभग डेढ़ घंटे तक बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मौजूद रह कर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा अन्य क्षेत्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!