प्रेमी को पकड़ने पहुंची बिहार पुलिस से ग्रामीणों की झड़प, वीडियो वायरल

Edited By Ramkesh,Updated: 29 May, 2026 03:34 PM

villagers clash with bihar police who arrived to arrest a lover goes vira

जिले के भीटी थाना क्षेत्र के सखौना पीरपुर गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बिहार पुलिस एक युवती को भगाने के आरोपी युवक को पकड़ने के लिए गांव पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेने के दौरान ग्रामीणों और बिहार पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हो...

अम्बेडकरनगर: जिले के भीटी थाना क्षेत्र के सखौना पीरपुर गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बिहार पुलिस एक युवती को भगाने के आरोपी युवक को पकड़ने के लिए गांव पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेने के दौरान ग्रामीणों और बिहार पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस एक युवती को भगाने के मामले में आरोपी युवक की तलाश में गांव पहुंची थी। पुलिस ने जैसे ही युवक को पकड़ने का प्रयास किया, वैसे ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने बिहार पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए आरोपी युवक को मौके से भगा दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद देखा जा सकता है। सूचना मिलने पर स्थानीय भीटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह बिहार पुलिस को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!