'हमें लोकतंत्र बचाना है', रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

Edited By Imran,Updated: 22 Nov, 2024 04:32 PM

we have to save democracy  ram gopal yadav attacks bjp government

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथी पर याद किया। रामगोपाल यादव ने उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करते हुए नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इटावा में समाजवादी पार्टी...

इटावा (अरवीन कुमार) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथी पर याद किया। रामगोपाल यादव ने उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करते हुए नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

चुनाव के दौरान भाजपा ने की गड़बड़ी
इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने देखा होगा कि कुंदरकी और मीरापुर में किस तरीके से प्रशासन ने लोगों को वोट नहीं डालने दिया। मतदाता अपना वोट डालने के लिए घर से बाहर निकल रहे थे और उनको प्रशासन रोक रहा था। यहां भारतीय जनता पार्टी प्रशासन का सहारा लेकर चुनाव जीतने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि अगर सही ढंग से चुनाव हुए तो सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी की साइकिल दौड़ेगी और बीजेपी के खाते में शून्य आएगा।

हम सभी को अपना वोट बचाना है
प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि जब से प्रदेश और केंद्र में सरकार भाजपा की आई है तब से लगातार लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है। ऐसा उन लोगों के साथ किया जा रहा है जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है और उनको वोट नहीं देना चाहते है। इस वक्त देश में हाल वैसा ही हो रहा है जैसे कुछ समय पहले पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुआ था जहां पर लोग सड़कों पर निकले और उन्होंने देश की प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और नतीजा यह निकला कि देश के प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा। हम सभी को लोकतंत्र बचाना है।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश
रामगोपाल यादव ने अपने जिला पंचायत सभागार में मौजूद अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी क्योंकि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी से परेशान हो चुकी है। सबसे पहले प्रदेश थे सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा फिर केंद्र से, वही नेताजी के बारे में आगे बोलते हुए कहा कि नेताजी गरीबों और किसानों के नेता थे। जिन्होंने गरीबों और किसानों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी और उनको हक दिलाने का काम किया। इसीलिए आज हम सभी लोग नेताजी के आदर्शों पर चलने का काम कर रहे हैं। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान बदायूं से लोकसभा सांसद आदित्य यादव समेत अन्य कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!