हल्दी रस्म के दौरान महिलाओं और बच्चों पर गिरी दीवार, अब तक 8 लोगों की मौत; दो गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 10 Dec, 2023 02:21 AM

wall fell on women and children during haldi ceremony 8 people dead so far

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में विवाह से पहले हल्दी की रस्म के दौरान एक दीवार गिरने की घटना में चार और लोगों की मौत के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या 8 हो गयी है। दुर्घटना में 20 अन्य लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा...

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में विवाह से पहले हल्दी की रस्म के दौरान एक दीवार गिरने की घटना में चार और लोगों की मौत के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या 8 हो गयी है। दुर्घटना में 20 अन्य लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार को अचानक गिरी दीवार के मलबे में दबने से तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि जिस दीवार के गिरने से हादसा हुआ उसको बनवाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मृतकों के परिजन को दो—दो लाख रुपये और घायलों को 50—50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान करते हुए सभी घायलों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
PunjabKesari
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नगर पंचायत स्थित टाउन मार्केट में एक विवाह समारोह से पहले हल्दी की रस्म के दौरान अनेक महिलाएं और बच्चे मंगल गीत गाते हुए एक गली से गुजर रहे थे, तभी एक निर्माणाधीन मकान की दीवार उन पर अचानक ढह गयी और कई महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गये। कुमार ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान पूनम शर्मा (42), मीरा (36), पूजा (35), चंदा देवी (30), सुशीला (52),लालती (60) अन्विया (चार) और माधव (आठ) के रूप में हुई है। प्रशासन ने उन घायलों की सूची भी जारी की है जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।
PunjabKesari
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि घोसी में दीवार गिरने से हुए हादसे में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये दोनों लोगों की पहचान दीवार बनाने वाले मुनव्वर हसन और गयासुद्दीन के तौर पर हुयी है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!