Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Dec, 2021 12:34 PM
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मनचलों को लड़कियों से साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। छेड़खानी की सूचना पर गांव वालों ने कानून को हाथ मे लेते हुए युवकों को सबक सिखा दिया।
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मनचलों को लड़कियों से साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। छेड़खानी की सूचना पर गांव वालों ने कानून को हाथ मे लेते हुए युवकों को सबक सिखा दिया।
दरअसल, सचेंडी थाना छेत्र के एक गांव में दो मनचले लड़कियों से छेड़खानी कर रहें थे, जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिली। जिसके बाद गांव वालों ने उन मनचलों को दबोच लिया और जमकर पिटाई भी की। इतना ही नहीं युवकों की पिटाई करने के बाद उन्हें जूते चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया भी गया।
इस घटना की वीडियो किसी ग्रामीण के द्वारा मोबाइल में कैद कर लिया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।