Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Jul, 2025 10:29 AM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ड्यूटी में तैनात एक महिला सिपाही की पिटाई करने का मामला सामने आया है। महिला सिपाही की पिटाई उसके पति द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही मोहर्रम की ड्यूटी...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ड्यूटी में तैनात एक महिला सिपाही की पिटाई करने का मामला सामने आया है। महिला सिपाही की पिटाई उसके पति द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही मोहर्रम की ड्यूटी पर तैनात थी। तभी उसका पति वहां पर आया और दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गई।
गाली गलौज के बाद की पिटाई
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के चौक इलाके में मोहर्रम ड्यूटी में तैनात महिला सिपाही से उसके पति ने बीच सड़क पर गाली गलौज शुरू कर दी। महिला सिपाही ने इस बात को विरोध किया। जिसके बाद उसके पति ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। पति की पिटाई से महिला सिपाही बुरी तरह से घायल हो गई। पिटाई में घायल सिपाही ने घटना की जानकारी चौक थाने में दी।
आरोपी गिरफ्तार
महिला सिपाही द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है।