30 minutes ago
1 hour ago
6 hours ago
8 hours ago
1 day ago
2 days ago
4 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
11 days ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
विसर्जन के दौरान हंगामा: बाराबंकी में धार्मिक स्थल पर गुलाल, चप्पल फेंकी...2 आरोपी हिरासत में
Edited By Imran,Updated: 15 Oct, 2024 03:45 PM
टिकैतनगर थाना के कस्बा इचौली में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सख्त हिदायत के बावजूद जुलूस में शामिल कुछ युवाओं ने दूसरे पक्ष के धार्मिक स्थल का पास जमकर हंगामा किया।
बाराबंकी: टिकैतनगर थाना के कस्बा इचौली में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सख्त हिदायत के बावजूद जुलूस में शामिल कुछ युवाओं ने दूसरे पक्ष के धार्मिक स्थल का पास जमकर हंगामा किया। इसके बाद धार्मिक स्थल पर गुलाल, चप्पल व बियर की केन आदि भी फेंकी जिससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुए हंगामे का कई लोगों ने वीडियो बना डाला। वीडियो का प्रचार प्रसार शुरू होते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस ने तत्काल चार दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस व पीएसी की तैनाती कर दी गई है। टिकैतनगर थाना के कस्बा इचौली संवेदनशील है। कस्बा में ही माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित थी। जिस रास्ते से विसर्जन जुलूस निकाला जाता है। उसी रास्ते में दूसरे समुदाय का धार्मिक स्थल भी है। पूर्व में हुए विवाद को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा जुलूस की लिखित अनुमति में धार्मिक स्थल से गांव के उत्तर तक जुलूस 45 मिनट में रास्ता पार करने का निर्देश दिया था। रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए इसी रास्ते से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कुछ उपद्रवी युवाओं ने दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के पास जुलूस को रुकवा दिया। इसके बाद डीजे की तेज आवाज पर नाचने लगे। इसी दौरान किसी युवक ने धार्मिक स्थल पर गुलाल फेंका तो किसी ने चप्पल। कई लोगों द्वारा वीडियो भी बना लिया गया। इस घटना के बाद आक्रोश फैलने लगा। पुलिस ने मशक्कत के बाद जुलूस को कस्बे के बाहर कराया। शाम के बाद उक्त घटना को लेकर बनाए गए वीडियो का प्रचार शुरू हुआ। मामला बाराबंकी में बैठे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद टिकैतनगर पुलिस चेती और आनन-फानन एसएसआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर धार्मिक स्थल के मुतवल्ली मोहम्मद रफीक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि डीजे पर बैठे आलोक मौर्या व अभिषेक चौहान ने धार्मिक स्थल के गुंबद पर रंग और चप्पल फेंका। कुछ लोगों ने बियर की खाली केन भी फेंकी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही। करीब 48 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने बताया कि थाने के एसएसआई की तहरीर पर करीब 48 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीओ रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्ध व शरारती तत्वों की पहचान में पुलिस जुटी है। उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Gonda News: मूर्ति विसर्जन के दौरान मनवर नदी में डूबे तीन युवक, एक को बचाया...दो की तलाश जारी
धार्मिक पुस्तकें जलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, घटना से सांप्रदायिक तनाव
बाराबंकी में दर्दनाक हादसा; पिता के सामने ट्रेन की चपेट में आई 2 बहनें... मिली दर्दनाक मौत
अमेठी मर्डर कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी चंदन की बहन और जीजा समेत 4 को पुलिस ने हिरासत में...
UP Crime News: लखनऊ में युवक की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका, दो गिरफ्तार
Bareilly News: युवती के पेट से निकला 2 किलो बालों का गुच्छा, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी रह गए हैरान
‘एक रहोगे तो नेक रहोगे’… रावण दहन स्थल पर लगे दिखे CM योगी के बयान वाले पोस्टर
Lucknow Crime: 14 साल की लड़की से गैंगरेप, दुपट्टे से गला और पैर बांधकर झाड़ियों में फेंका
नाबालिग से गैंगरेप; तीन दरिंदों ने बनाया हैवानियत का शिकार, दुपट्टे से कसा गला...मरा समझ झाड़ियों...
Noida News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 को पैर में गोली लगने के बाद दबोचा.....कलेक्शन एजेंट...
USD $
15/10/2024 15:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
India win by 47 runs
मेष राशि वालों बिगड़े कार्यों में सुधार होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी मेहनत का श्रेय स्वयं लेने का प्रयास करेंगे।
वृष राशि वालों ऑफिस में किसी अधिकारी की लापरवाही भारी पड़ सकती है। विवाह संबंधित निर्णय लेने के लिए समय सही है।
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
कर्क राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है।
सिंह राशि वालों मन लगाकर सभी कार्य करेंगे, तो सफलता आपको ज़रूर मिलेगी। पारिवारिक बिजनेस में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।
तुला राशि वालों आज का दिन करियर के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। कारोबार में उन्नति होने के योग है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन पारिवारिक खुशियों में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं।
धनु राशि वालों आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है।
मकर राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत वाला रहेगा। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि वालों व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। कोई भी निवेश भविष्य को ध्यान में रखकर ही करें।
मीन राशि वालों व्यवसाय में ब्रिकी बढ़ने की संभावना है। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्याएं दूर होगी। परिवार की जरूरतों को पूरा ध्यान में रखेंगे।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes