UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 1 जून तक होगी बारिश...नौतपा की ठंडी शुरुआत से कमजोर हुआ मानसून

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 May, 2023 10:23 AM

up weather today weather pattern

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के बाद बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश की वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन वर्षा के बाद उसम भी काफी बढ़ गई है। वहीं, मौसम...

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के बाद बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश की वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन वर्षा के बाद उसम भी काफी बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक, प्रदेश में आज बारिश होने का अनुमान है और यह सिलसिला अगले चार दिन यानी 1 जून तक जारी रहने की संभावना है।

PunjabKesari

बता दें कि, यूपी में बीते दिनों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। गुरुवार की रात से शुरू हुई छिटपुट बारिश शुक्रवार की सुबह तक जारी रही। शन‍िवार को भी इसका असर नजर आया। बारिश के चलते राजधानी के अधिकतम तापमान में लगभग आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के कुछ जगहों पर एक जून तक छिटपुट बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जगहों पर तेज धूप से पारा चढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है।

PunjabKesari

आज यानी शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में बारिश में कमी देखी जाएगी। अगले चार दिनों तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन इसके बाद प्रदेश के कुछ अलग अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश के साथ धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा।

PunjabKesari

मौसम विभाग को नौतपा के तपने का इंतजार
नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और आने वाली चार जून तक नौतपा रहेगा। नौतपा की ठंडी शुरुआत से कमजोर मानसून के आसार बन रहे हैं। इसके पहले दिन गुरुवार को 33 और शुक्रवार को 30 डिग्री तापमान रहा है। अभी 28 मई तक मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। मौसम का यह बदलाव केरल से आने वाले सालाना मानसून की राह भटका सकता है। मौसम विभाग ने भी केरल में मानसून के देर से यानी चार जून तक आने की संभावना जताई है। लेकिन मौसम विभाग को नौतपा के तपने का इंतजार है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!