UP Weather Today: यूपी में बढ़ेगी गर्मी, 10 जून तक कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी...फिर राहत देगी बारिश

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Jun, 2023 11:22 AM

up weather today heat will

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश जून महीने की शुरुआत तो बारिश के साथ हुई, नौतपा भी ठंडा बीता। जिस वजह से जहां मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन आज यानी गुरुवार से प्रदेश में फिर से भीषण गर्मी पड़ने वाली है। जो अगले तीन दिनों तक लोगों को परेशान करेगी...

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश जून महीने की शुरुआत तो बारिश के साथ हुई, नौतपा भी ठंडा बीता। जिस वजह से जहां मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन आज यानी गुरुवार से प्रदेश में फिर से भीषण गर्मी पड़ने वाली है। जो अगले तीन दिनों तक लोगों को परेशान करेगी। जहां तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और गर्म हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों में भयानक गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। इसके संकेत बुधवार से ही मिलने लगे है।

PunjabKesari

बता दें कि, मई में भीषण गर्मी के बाद हुई बारिश से मौसम के मिजाज बदल गया था। लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। जून की शुरुआत भी ठंड़क से हुई, मगर अब प्रदेश में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। पारा चढ़ने के संकेत बुधवार को मिलने लगे। दिन का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में लू की चेतावनी जारी है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जिन इलाकों में लू नहीं भी चलेगी, वहां तपिश बेहाल कर सकती है। यह सिलसिला 10 जून तक जारी रहेगा। हालांकि, रविवार से बादल और बारिश से राहत के आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः Sanjeev Jeeva की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शार्प शूटर की तरह की हत्या... शरीर के आर-पार हुई छह की छह गोलियां

PunjabKesari

बंगाल की खाड़ी में एक नया साइक्लोनिक सरकुलेशन शुरू होने के चलते तराई बेल्ट से जुड़े कई जिलों में 10 जून से छिटपुट बारिश के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, अरब सागर में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा तो ठंडी हवा चलेगी। हालांकि, इसका लाभ लखनऊ को नहीं मिलेगा। फिर भी 11 को लखनऊ में बादल डेरा डालेंगे, अगले दिन से बरसात शुरू होगी। वहीं, कानपुर के लोगों को भी गर्मी से परेशानी होगी। जहां तेज धूप और हवा में नमी होने का कारण कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!