Edited By Ramkesh,Updated: 05 Mar, 2021 12:57 PM

भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए अपने साले आदर्श से खुद पर गोली चलवाई थी। इस गोली कांड़ का पुलिस ने कुछ ही घंटे में खुलासा कर दिया था। हत्या की शाजिस रचने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने सांसद के बेटे ऊपर मुकदमा दर्ज कर...
लखनऊ: भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए अपने साले आदर्श से खुद पर गोली चलवाई थी। इस गोली कांड़ का पुलिस ने कुछ ही घंटे में खुलासा कर दिया था। हत्या की शाजिस रचने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने सांसद के बेटे ऊपर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तारी से बचने के लिए आयुष ने लखनऊ छोड़ दिया है। मोबाइल के आधार पर पुलिस को आयुष का लोकेशन उत्तराखंड में मिला है। जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस उत्तराखंड पहुंच रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला मडिय़ांव के छठा मिल के पास का है, जहां पर भाजपा सांसद के बेटे को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने आनन-फानन में घायल सांसद के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। वहीं जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी तक पहुँची तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि भाजपा सांसद के बेटे ने अपने शाले से अपने ऊपर हमला कराया था। पुलिस ने इस मामले उसके शाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से गोली कांड में प्रयोग की गई पिस्तौल भी बरामद की है। पूछताछ में शाले ने बताया कि अपने विरोधियों को फंसाने के लिए यह शाजिस रची गई है। फिलहाल पुलिस ने सांसद के बेटे की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उत्तराखंड में छापेमारी करने के लिए पहुंच जा रही है।