UP News: पुलिस लाइन में महिला सिपाही ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Oct, 2023 01:08 PM

up news woman constable commits

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस लाइन स्थित महिला हास्टल में एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार रात को उसका शव फंदे से लटका मिला। पड़ोस में रहने वाली महिला सिपाही ने इस बात की जानकारी...

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस लाइन स्थित महिला हास्टल में एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार रात को उसका शव फंदे से लटका मिला। पड़ोस में रहने वाली महिला सिपाही ने इस बात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को नीचे उतारा। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari
पुलिस लाइन स्थित नई बिल्डिंग के चौथे तल के हॉस्टल में महिला आरक्षी मीनू धामा रहती है। गुरुवार देर शाम उसने पंखे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। उसके शरीर में खरोंच के निशान मिले। बता दें कि बागपत जिला के गांव खेकड़ा निवासी 23 वर्षीय मीनू धामा पुत्री सुरेंद्र धामा वर्ष 2019 बैच की सिपाही थी। मौजूदा समय में पुलिस लाइन स्थित एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) थाना में सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) में तैनात थी। महिला हास्टल की नई इमारत में तीसरे तल पर कमरे में रहती थी। गुरुवार दोपहर से वह कमरे से बाहर नहीं निकली। रात करीब नौ बजे दूसरे तल पर रहने वाली एक महिला सिपाही उसके कमरे में पहुंची तो मीनू का शव रस्सी से पंखे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। अन्य सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

PunjabKesari
जानकारी मिलते ही अधिकारी पहुंच गए और उन्होंने महिला सिपाही को फंदे से नीचे उतारा। उसके बाद उसे जीवित समझकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर में खरोंच के निशान मिले है, जिससे अनहोनी का भी अंदेशा है। चर्चा यह भी हो रही है कि अपनी जान देने से पहले वह फोन पर बात कर रही थी। उसने फोन अपनी मां को किया था और माफी मांग कर फिर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला सिपाही की मौत की पुष्टि की जाएगी और उसके मोबाइल से जांच की जाएगी।    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!