Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 10 Jul, 2021 06:14 PM
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक महिला अपने मासूम को लेकर कप्तानगंज के निकट गंडक नदी में कूद गई। जबकि उसका सात साल का बेटा नदी के बाहर रोता मिला
कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक महिला अपने मासूम को लेकर कप्तानगंज के निकट गंडक नदी में कूद गई। जबकि उसका सात साल का बेटा नदी के बाहर रोता मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मां-बेटे की खोजबीन कराने में जुट गई। नदी के बाहर मिले बालक को लेकर पुलिस अपने साथ चली गई।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज कस्बे में छोटी गंडक नदी के रामजानकी घाट पर स्थित पुल से एक महिला ने कल रात आठ बजे नदी में छलांग लगा दी।अपने सात साल के बेटे को लेकर भी पुल पर पहुंची थी। वह नदी के बाहर रोता मिला। घटना को देख किसी ने कप्तानगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि पुल पर महिला का एक झोला मिला है, जिसमें कुछ कागजात के आधार पर उसका नाम मनीषा पत्नी मोहन निवासी बड़हरा महंथ, जनपद महराजगंज पता चला है। बच्चा इतना सहम गया है कि वह कुछ भी बता नहीं पा रहा है।