UP By Election: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, सीएम योगी झारखंड में झोंकेंगे ताकत

Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Nov, 2024 11:46 AM

up by election last day of election

UP By Election: उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। आज यानी सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा...

UP By Election: उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। आज यानी सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के अलावा बहुजन समाज पार्टी ने भी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। भाजपा के आक्रामक प्रचार का क्रम तो जारी रहा है, पहली बार सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी उपचुनाव में सभी सीटों पर पसीना बहाया है। आज भी भाजपा के स्टार प्रचारक सीएम योगी जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगे।

20 नवंबर को होगा मतदान
बता दें कि यूपी में 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव बुधवार 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। नतीजे शनिवार 23 नवंबर को आएंगे। इस चुनाव को जीतने के लिए सरकार और विपक्ष ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी पार्टियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया और अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इस दौरान सरकार और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला।सीएम योगी एक-एक सीट की रणनीति के साथ मैदान में उतरे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सीएम योगी की रखंड में तीन जनसभाएं
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की झारखंड में ताकत झोंकेंगे। सीएम यहां पर तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम झारखंड के राजमहल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.55 बजे झारखण्ड के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 1:50 बजे देवघर, झारखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!