UP: SDM के सरकारी वाहन की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत

Edited By Umakant yadav,Updated: 04 Jan, 2021 06:52 PM

up a 60 year old man riding a bike dies in a collision with an sdm vehicle

जिले के गौरीगंज के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार मौर्या की सरकारी गाड़ी से टकराने के बाद मोपेड (बाइक) सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर के पास की है।

अमेठी: जिले के गौरीगंज के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार मौर्या की सरकारी गाड़ी से टकराने के बाद मोपेड (बाइक) सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर के पास की है।

प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर राजेश सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्या सुबह करीब 11 बजे लखनऊ जा रहे थे कि उसी समय उनकी गाड़ी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर के पास एक मोपेड (बाइक) से टकरा गई जिससे बाइक सवार मो. सरवर (60) निवासी पूरब गांव थाना जगदीशपुर गंभीर रूप से घायल हो गये।

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने गंभीर हालत देख लखनऊ रेफर कर दिया और लखनऊ ले जाते समय सरवर की रास्ते मे मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को परीक्षण के लिए भेज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!