यूपीः कोरोना को लेकर बड़ी लापरवाही कर रहे लोग, बिना मास्क घूम रहे 4,428 लोगों का चालान​​​​​​​

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 17 Apr, 2021 10:16 AM

up 4 428 people chanting without masks negligance of corona

उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा  रहा है। वहीं इसे लेकर लोग लापरवाही करने में भी पीछे नहीं हैं। नोएडा में पुलिस ने कोविड-19

नोएडा: उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा  रहा है। वहीं इसे लेकर लोग लापरवाही करने में भी पीछे नहीं हैं। नोएडा में पुलिस ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने तथा बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने के आरोप में शुक्रवार को 4,428 व्यक्तियों का चालान किया। पुलिस ने इनसे 4,61,500 रुपये का जुर्माना वसूला है।

इस बाबत पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को सार्वजनिक स्थान पर मास्क के बिना घूम रहे 4,428 लोगो के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनसे 4,61,500 रूपए का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि 12 व्यक्तियों पर एक-एक हजार रुपये की दर से चालान किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 नियमों का अनुपालन कराने के लिए गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार तथा जनपद के सभी पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी जगह-जगह जांच कर रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!