उन्नाव बलात्कार पीड़िता को दिल्ली एम्स स्थानांतरित किए जाने से इंकार

Edited By Ruby,Updated: 02 Aug, 2019 03:38 PM

unnao rape victim refuses to move delhi aiims

लखनऊः सड़क हादसे में घायल उन्नाव की बलात्कार पीड़िता की मां ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी पुत्री को इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) नहीं ले जाएंगी। पीड़िता का उपचार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल...

लखनऊः सड़क हादसे में घायल उन्नाव की बलात्कार पीड़िता की मां ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी पुत्री को इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) नहीं ले जाएंगी। पीड़िता का उपचार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी (केजीएमयू) अस्पताल में हो रहा है।       

उच्चतम न्यायालय ने गुरूवार को उन्नाव बलात्कार काण्ड से जुड़े सभी पांच मामलों को उत्तर प्रदेश से नई दिल्ली स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। न्यायालय ने परिजनो की सलाह के बाद पीड़िता को इलाज के लिये एम्स लाने को कहा था। इस बीच पीड़ित और उसके वकील महेन्द्र सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों के स्वास्थ्य पर पैनी नजर रखी जा रही है। अभी उनकी हालत खतरे से बाहर नहीं है।       

इससे पहले परिजनों ने पीड़िता को दिल्ली ले जाने पर सहमति जताई थी लेकिन शुक्रवार को उसकी मां ने कहा कि वे लखनऊ में ही रहेंगी। उनका परिवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक को सजा दिलवाना चाहता है। पीड़िता की मां ने पत्रकारों से कहा ‘‘ मेरी बेटी का इलाज केजीएमयू में अच्छा चल रहा है। हम लोगों को दिल्ली जाने का फिलहाल कोई इरादा नही है। यदि यहां के डाक्टर पुत्री को एम्स के लिये शिफ्ट करने को कहेंगे तो अलग बात है। '' उन्होने कहा ‘‘ सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हमे आशा बंधी है कि हमारे परिवार को न्याय मिलेगा। कठिन समय में मेरी पुत्री और परिवार के पीछे खड़े रहने वालों के प्रति हम सदा आभारी रहेंगे। बलात्कार के आरोपी विधायक के खिलाफ अगर पहले ही कड़ी कारर्वाई होती तो मेरे परिवार को आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!