आगरा में कहर बरपा रहा कोरोना की तीसरी लहर, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और मेयर भी हुए संक्रमित

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Jan, 2022 02:20 PM

union minister acp singh baghel and mayor also got infected

उत्तर प्रदेश के ताजनगरी में कोरोना की तीसरी लहर ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। आगरा में 64 नए कोरोना के मरीज पाए गए है। इसका साथ ही जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 175 हो गई है। नए सक्रिय मरीजों में केंद्र सरकार के कानून राज्यमंत्री...

आगरा: उत्तर प्रदेश के ताजनगरी में कोरोना की तीसरी लहर ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। आगरा में 64 नए कोरोना के मरीज पाए गए है। इसका साथ ही जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 175 हो गई है। नए सक्रिय मरीजों में केंद्र सरकार के कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भी शामिल है।

बता दें कि 4 घंटे पहले आगरा के मेयर नवीन जैन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आगरा के कई अधिकारी और नेता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल हर दिन बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करने की कोशिश करते हैं। उधर आगरा के मेयर नवीन जैन ने भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था और उनके पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम के कई अधिकारी कोरोना की जद में आ सकते हैं। वहीं महाराष्ट्र से लौटे आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने भी खुद को आइसोलेट किया है। 

आगरा में अभी पिछले माह की शुरुआत में कोविड-19 के जीरो केस थे। अचानक केस मिलने शुरू हुए और अब हर दिन 50 से ज्यादा केस निकलने लगे। 
आगरा में एक्टिव मरीजों की संख्या 175 हो चुकी है। शहर का शाहगंज और आवास विकास का क्षेत्र कोविड-19 का बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है।


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!