Singer अंकित बालियान हत्या/कांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी शार्प शूटर ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 31 Aug, 2026 09:01 AM

two sharp shooters involved in ankit balian s murder killed in police encounter

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल 50-50 हजार रुपये के दो इनामी शार्प शूटरों को सोमवार तड़के शामली जिले में हुई पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित...

शामली : हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल 50-50 हजार रुपये के दो इनामी शार्प शूटरों को सोमवार तड़के शामली जिले में हुई पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड के 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटर सोमवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए और बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ शामली कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर इंडियन गैस गोदाम के पास हुई। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान मोहित (22) और सुमित (24) के रूप में हुई है। दोनों सोनीपत के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि शामली कोतवाली पुलिस, थाना झिंझाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गये। 

यह भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य में भड़का संघर्ष: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, जॉर्डन में दागी गईं मिसाइलें

घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली ले जाया गया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी ने कहा कि घटना में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्तौल, कारतूस, 30 बोर की एक पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल, एक बैग, एक मोबाइल फोन और 5000 रूपये नगद बरामद किए। 

सिंह ने बताया कि मामले में कोतवाली शामली पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में अभियुक्त मोहित के विरुद्ध करीब 14 अभियोग और सुमित के खिलाफ एक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी हुई है। साथ ही उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाली जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!