फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने पर दो नाबालिग गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Aug, 2020 06:56 PM

two minors arrested for hunting national bird peacock in farrukhabad

उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

फरूर्खाबाद: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में इण्टर कॉलेज के पास तकीपुर निवासी देव गिहार और राज गिहार ने गुलेल से मोर का शिकार कर रहे थे। उसी दौरान कुछ मोहल्ला शिवाजी नगर में खेल रहे युवकों ने मोर का शिकार करने वाले दोनों आरोपियों को दबोच कर पुलिस को सोंप दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!