यूपी में बेखौफ अपराधियों ने प्रधान के दो भाइयों पर किया धारदार हथियार से हमला, एक की मौत एक घायल

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Sep, 2022 06:31 PM

two brothers of pradhan were attacked with sharp weapons one died

यूपी सरकार व प्रशासन चाहे जितनी अपनी पीठ थपथपाए लेकिन दबंगों और अपराधियों में इनका जरा भी खौफ नहीं है। एसा ही एक मामला प्रदेश के गोंडा जिले से सामने आया है। यहां घर के बाहर सो रहे प्रधान के दो भाइयों पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया...

गोंडाः यूपी सरकार व प्रशासन चाहे जितनी अपनी पीठ थपथपाए लेकिन दबंगों और अपराधियों में इनका जरा भी खौफ नहीं है। एसा ही एक मामला प्रदेश के गोंडा जिले से सामने आया है। यहां घर के बाहर सो रहे प्रधान के दो भाइयों पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही एसपी आकाश तोमर मौके पर पहुंचे। घटना की बारीकी से छानबीन करने के बाद परिजनों को कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।

पूरा मामला जिले के उमरी  बेगमगंज थाना  क्षेत्र के  डिकसिर ग्राम का है। गांव के प्रधान राम भान सिंह  के भाई 45 वर्षीय कृष्ण भान सिंह पुत्र अजय सिंह और चचेरा भाई 35 वर्षिय बृजेश सिंह पुत्र मुकुंद सिंह दोनों घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। बीती  रात्रि करीब एक बजे के आस पास दोनों भाइयों पर अज्ञात लोगों द्वारा धारादार हथियार से हमला कर दिया गया जिसमें  बृजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्ण भान सिंह की चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी मां शैल कुमारी बाहर निकल आई। घटना को देखकर दंग रह गई। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोगों की भीड़  इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना  पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उमरी बेगमगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में  कृष्ण भान सिंह को जिला अस्पताल में  भर्ती कराया गया जहां पर हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में काफी आक्रोश व्याप्त है।

ग्राम प्रधान  राम भान सिंह ने  बताया कि उसका भाई कृष्ण भान सिंह  और उनकी मां शैल कुमारी कृष्ण भान सिंह के बच्चों सगुन और साक्षी गांव में बने घर पर रहते हैं। वह  डिकसिर बाजार  में बने मकान में रहता है। रामभान सिंह ने बताया कि बीती रात्रि में उसका भाई कृष्ण बहादुर सिंह और उसका चचेरा भाई बृजेश सिंह घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात्रि में ही कुछ लोग चार पहिया वाहन से आये और धारदार हथियार से हमला कर बृजेश सिंह की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। रंजिश को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। लेकिन  इतना बड़ा रंजिश नही थी कि हत्या करने की नौबत आ जायेगी। घटना की तहरीर थाने पर दी गई है। पुलिस हत्यारो की तलाश कर रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी ने बताया कि उमरी बेगमगंज थाना के डिक्सिर के बैश्य पुरवा में बीती रात्रि दो व्यक्ति घर के बाहर सो रहे थे। जिन्हें अज्ञात लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!